ad

मुस्कान संस्थान में धूमधाम से मनाई जाएगी परम पूज्य श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती


 

मुस्कान संस्थान में धूमधाम से मनाई जाएगी परम पूज्य श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती

इटारसी।परम पूज्य श्री सत्य साई बाबा के 100वें पावन जन्मोत्सव के अवसर पर मुस्कान संस्थान, इटारसी में रविवार, 23 नवम्बर 2025 को भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्री सत्य साई सेवा संगठन, इटारसी द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे न्यास कॉलोनी से निकाली जाने वाली भव्य रैली से होगी। इसके बाद 10:30 बजे से 12:00 बजे तक हवन एवं विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से जनकल्याण की प्रार्थना की जाएगी।

सायंकालीन सत्र में 4:00 से 5:00 बजे तक भजन, नाट्य एवं नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा, वहीं 5:00 से 6:00 बजे तक वेद पाठ एवं नामावली का आयोजन किया जाएगा।

विशेष आकर्षण के रूप में 6:30 से 7:00 बजे तक विशेष भजन संध्या आयोजित होगी तथा 7:00 से 7:15 बजे पुरस्कार वितरण, महामंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और बाबा के दिव्य आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post