ad

लोक अधिकार मंच, महाराष्ट्र इकाई की स्थापना पर पहली बैठक हुई


 

लोक अधिकार मंच, महाराष्ट्र इकाई की स्थापना पर पहली बैठक हुई

पुणे। लोक अधिकार मंच की महाराष्ट्र इकाई की स्थापना करते हुए डॉ. सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सम्पतलाल लड्ढ़ा, राजस्थान ने डॉ. सत्येंद्र सिंह को लोक अधिकार मंच की महाराष्ट्र इकाई का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। इस बैठक में संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी गयी जैसे नागरिकों के अधिकार, संरक्षण, उपभोक्ताओं के हितों, जन कल्याण एवं सेवा की गतिविधियों को मंच के विधान के अनुसार कार्यान्वित किया करना। इस बैठक में डॉ. सत्येंद्र सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ. विपिन पवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्री दिनेश चंद्रा को उपाध्यक्ष, श्री किरण काकडे को महासचिव, सौ. मैत्रेयी योगेश पागे को सचिव (महिला नागरिक अधिकार एवं उपभोक्ता संरक्षण) तथा श्री भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके साथ ही सचिव (नागरिक अधिकार संरक्षण) एवं सचिव (उपभोक्ता संरक्षण) का भी चयन किया गया। सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि मंच के अधिक से अधिक सदस्य बनाएं और मंच के कार्यों को आगे बढ़ाएं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post