ad

भारत संकल्प यात्रा 150 यूनिटी पैदल मार्च का समापन, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


 

भारत संकल्प यात्रा 150 यूनिटी पैदल मार्च का समापन, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में निकली यात्रा, विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

इटारसी/नर्मदापुरम। होशंगाबाद नर्मदापुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में निकली “आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा एवं सरदार @150 यूनिटी पैदल मार्च” का रविवार को वल्लभ भाई चौक, न्यास कॉलोनी इटारसी में समापन हुआ। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर एवं लकी लखानी सहित न्यास कॉलोनी के वार्डवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी, निर्मल सिंह राजपूत, मयंक महतो, सागर शिवहरे, गोकुल पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के त्याग, समर्पण और अखंड भारत की परिकल्पना को याद किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने कहा कि “सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता की जो नींव रखी, वही आज के भारत की मजबूती का आधार है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।”

यात्रा के समापन अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि “यह यात्रा केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। इसका उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्र की एकता के संकल्प को मजबूत करना है।”

कार्यक्रम का संचालन मनीष ठाकुर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने किया।

यात्रा के समापन के साथ ही उपस्थित जनसमूह ने “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ सरदार पटेल अमर रहें के नारों से वातावरण गूंजा उठा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post