मौलाना जुबेर के कमरे से थाना जावर (खंडवा) द्वारा 19,78,000 रूपये के नकली नोट बरामद
ग्राम पेठिया मे इमामवाड़ा के ऊपर बने मौलाना जुबेर के कमरे से नकली नोट सहित अन्य उपकरण जप्त
खंडवा। रविवार को थाना प्रभारी जावर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पेठिया मस्जिद के मौलाना जुबेर पिता अशरफ अंसारी निवासी बुरहानपुर हाल ग्राम पेठिया ने अपने इमामवाड़ा के उपर बने कमरे मे नकली नोट छिपाकर रखे है।| पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान खंडवा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर निरीक्षक श्याम सिंह भादले थाना स्टाफ के साथ पंचानो सहित के मुखबीर व्दारा बताये स्थान ग्राम पेठिया में संचालित इमामवाडा मस्जिद के ऊपर बने कमरा जिसमें मौलाना जुबेर अंसारी पिता अशरफ मुसलमान निवासी बुरहानपुर निवास करता था, पहुंचे गवाहों के समक्ष कमरे को खुलवाकर तलाशी थाना स्टाफ के साथ पंचानो सहित के मुखबीर व्दारा बताये स्थान ग्राम पेठिया में संचालित इमामवाडा मस्जिद के ऊपर बने कमरा जिसमें मौलाना जुबेर अंसारी पिता अशरफ मुसलमान निवासी बुरहानपुर निवास करता था, पहुंचे गवाहों के समक्ष कमरे को खुलवाकर तलाशी ली गई। तलाशी मे मौलाना जुबेर के कमरे के अंदर एक बड़े बैग मे 500-500 के कुल 1978000 रूपये के नकली नोट एवं 02 नग मोबाईल, 02 नग ड्रायर मशीन, 01 नग पेपर कटर व 02 नग कैंची बरामद कर जप्ती पत्रक तैयार किया गया, मौके पर आरोपी जुबेर अंसारी नही मिला। नोटों की प्रारम्भिक पहचान करते नोटो के कागजों की छपाई व सुरक्षा धागे की गुणवत्ता मे अन्तर के कारण सभी नोट नकली होना पाये गये। आरोपी के विरूध्द थाना जावर जिला खंडवा में अपराध क्रमांक 266 धारा 179,180 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि 30 अक्टूबर को आरोपी जुबेर पिता अशरफ अंसारी निवासी हरिरपुर थाना कोतवाली जिला बुरहानपुर एवं नाजिर अकरम पिता मोहम्मद अय्यूब अंसारी निवासी मोमिनपुरा बुरहानपुर के कब्जे से 10 लाख रूपये के नकली नोट पाये जाने से थाना मालेगांव तालुका जिला नासिक ग्रामीण (महाराष्ट्र) में अपराध क्रमांक 793/25 धारा-179, 180,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं पुलिस अभिरक्षा में होने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है। प्रकरण की अग्रिम विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक खण्डवा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के नेतृत्व मे एसआईटी टीम का गठन किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व मे एक टीम मलेगाँव तालुका जिला नासिक ग्रामीण (महाराष्ट्र) के अपराध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ हेतु मालेगाँव रवाना की गई है। आरोपी मोहम्मद जुबेर पिता मोहम्मद अशरफ अंसारी उम्र 33 साल निवासी हरीरपुरा थाना कोतवाली जिला बुरहानपुर के विरुद्ध अनेक अपराध लूट, धोखाधड़ी एवं नकली नोट संबंधी अनेक अपराध दर्ज है। जुबेर पिता मोहम्मद अशरफ अंसारी का अपराधिक रिकार्ड
क्र अप.क्र धारा थाना 01 47/15 394, 204, 120 बी भादवि लालबाग जिला बुरहानपुर, 02 71/15 392 भादवि बढाने धारा 204, 120 (b) भादवि लालबाग जिला बुरहानपुर, 03 257/15 392 भादवि लालबाग जिला बुरहानपुर 04 25/18 392,34 भादवि हरसूद, जिला खंडवा, 05 579/21, 406,420,34 भादवि नेपानगर जिला बुरहानपुर (म.प्र.) 06 587/21 406,420,34 भादवि कोतवाली जिला बुरहानपुर, 07 793/25 179,180,3(5) बीएनएस थाना मलेगाँव तालुका जिला नासिक ग्रामीण (महाराष्ट्र) 08 266/25 179,180 BNS थाना जावर जिला खंडवा।
सराहनीय भूमिका
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, थाना प्रभारी जावर निरी. श्याम सिह भादले, थाना प्रभारी छैगाँव माखन निरीक्षक विक्रम धारवे, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गेहलोत, का.वा. उप निरी राजेन्द्र राठौर व आर. 438 सुरेश वास्कले एवं सायबर टीम खंडवा की सराहनीय भूमिका रही।
.jpg)
