मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए बी.एल.ओ. हुए सम्मानित
इटारसी । भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम द्वारा संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुरीक्षण 2025 के अंतर्गत नर्मदापुरम के चारो विधानसभा क्षेत्र में SIR कार्य जारी है इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 137 होशंगाबाद तहसील खण्ड इटारसी के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्र 145 धोखेडा के बी.एल.ओं श्रीमति सविता चौधरी द्वारा अपने मतदान केन्द्र के सभी 533 मतदाताओ का पुनरीक्षण कार्य सर्वप्रथम शत प्रतिशत पूर्ण करने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी नीलेश कुमार शर्मा तथा श्रीमति सुनीता साहनी तहसीलदार एवं सहायक निवार्चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इटारसी द्वारा उनका पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। उक्त कार्य में वालियेन्टर ललित चौरे ग्राम धोखेडा का भी पूर्ण सहयोग रहा। उक्त मौके पर निर्वाचन शाखा से डी. एस. सूर्यवंशी, सचान सर. के. एस कुर्मी, मनीष गौर, प्रखर मालवीय, अनिल मिश्रा उपस्थित रहें।

