ad

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का भ्रमण मतदाताओं से हुए रूबरू : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ को नोटिस जारी


 

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का भ्रमण मतदाताओं से हुए रूबरू : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ को नोटिस जारी

 सिवनी मालवा। भारत निर्वाचन आयोग एवं सोनिया मीणा जिला कलेक्टर नर्मदा पुरम के निर्देश अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 136 में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है विजय राय अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिवनी मालवा ने ग्राम शिवपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 21, मतदान केंद्र क्रमांक 22, मतदान केंद्र क्रमांक 23, मतदान केंद्र क्रमांक 24, मतदान केंद्र क्रमांक 25, मतदान केंद्र क्रमांक 26 तथा मतदान केंद्र क्रमांक 27 एवं ग्राम कुंडकला मतदान केंद्र क्रमांक 06  का भ्रमण किया बी एल ओ से कार्य के तहत मैपिंग,ई- एफ फार्म वितरण, बीएलओ एप में ई-एफ फार्म वितरण की एंट्री तथा मैपिंग हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु स्वयं मतदाताओं से चर्चा कर उन्हें अवगत कराया वही मतदान केंद्र क्रमांक 06 ग्राम कुंडकला में मतदाता सूची गहन  पुनरीक्षण कार्य के तहत मैपिंग ई-एफ फार्म वितरण बीएलओ एप में यह फार्म वितरण की एंट्री की समीक्षा बी एल ओ से की निर्वाचन नामावली में विशेष गहन परीक्षण 2025 के कार्य में लापरवाही बरते से जाने पर बी एल ओ मतदान केंद्र क्रमांक 22 शिवपुर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान के संबंधित बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं पाई गई थी मतदान केंद्रों के निरीक्षण के समय बी एल ओ फिरोजा बेगम, अनीता यादव, तरुण कुमार पाटिल, कविता जोठे, प्रीति सोलंकी, विजय लक्ष्मी यादव, राजेंद्र परमार उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post