हिंदू रहेगा तो जीवन रहेगा - अम्बरीष
भारत में यदि रहना है तो वन्देमातरम व भारत माता की जय कहना होगा। राम कृष्ण का देश है धर्मशाला नहीं है - अम्बरीष सिंह
इटारसी । विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम जिले की विभाग बैठक पुरानी इटारसी स्थित अभिनंदन हॉल के सभागार में विभाग अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों बैतूल,हरदा, मुल्ताई,नर्मदापुर,पिपरिया के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक तीन सत्रों में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर संगठन की आचारपद्धति के उपरांत बैठक प्रारंभ हुई।
प्रथम उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री अखिल भारतीय विशेष संपर्क प्रमुख आदरणीय भाईसाहब श्री अम्बरीष सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू परंपराएं जो विलुप्त होती जा रही है उन्हें पुनः स्थापित करना होगा और उसकी परंपरा अयोध्या श्री राम मंदिर के निर्माण से प्रारंभ भी हो गई है। हिंदुओं के मान बिंदुओं की रक्षा करने हेतु ही विश्व हिंदू परिषद बना है। विहिप की स्थापना भगवान का कार्य करने के लिए हुई है। इसमें गौमाता, वेद,संस्कृत एवं मंदिरों की रक्षा करना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ने कहा कि अब हिन्दुओं के अच्छे दिन आ गए हैं माथा गर्व से ऊंचा हो गया श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण हो गया है। हिंदुओं का लोक कल्याणकारी विचार है। भजन, चौपाई,श्लोक सभी को आना चाहिए। ये सब समाप्त होता जा रहा है। आज की नई पीढ़ी के सामने सच्चे आदर्श प्रकट नहीं कर रहे। महापुरुषों में वंदा बैरागी,अहिल्याबाई,दुर्गावती के बारे में नहीं बता रहे। भारत माता की जय केवल नारा नहीं है यह एकत्व का महामंत्र है। इसमें अलग भाषा वाले भी सहोदर भाई हैं। भारत के नागरिक भारत माता के पुत्र हैं परंतु वन्देमातरम न बोलने वाला हमारा भाई कैसे हो सकता है जो राम के स्थान पर बाबर की बात करते हैं।
द्वितीय सत्र में प्रांत मंत्री नवल भदौरिया ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों की पहले से योजना बनाएं। अपनी आ के अनुसार धर्म रक्षा निधि का समर्पण धर्म रक्षार्थ अवश्य करना चाहिए। अभी लड़ाई हिंदू हिंदू के बीच हो रही है। हमारे बीच ठीक से समन्वय नहीं है। व्यक्तिगत हित,पद प्रतिष्ठा के कारण हिंदू ही हिंदू के सामने खड़ा है।
समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब परिवर्तन दिख रहा है। विजय हमारी ही होगी,प्रसन्नता एवं आनंद से कार्य करें। घरों में मंदिर नहीं देवालय या पूजाघर होना चाहिए मंदिर तो समाज के बीच होना चाहिए। सामूहिक रूप से त्योहार त्योहार मनाएं। वर्ण भेद को छोड़कर सामाजिक समरसता का भाव लाना है। हिंदुओं के विराट का दर्शन महाकुंभ में हुआ है जिसमें एक साथ स्नान कर रहे वही हिंदू बनना है।
उक्त अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अवधेश पाराशर,विभाग मंत्री राजेश प्रजापति के साथ अन्य प्रांतीय,विभागीय एवं जिलाकार्यसमिति के सदस्य व मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनें विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
जारीकर्ता
अनुरुद्ध चंसौरिया
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम

