ad

काव्य : कर भला हो भला यही विधि का विधान है -एस के कपूर "श्री हंस" , बरेली


 काव्य : 

कर भला हो भला यही विधि का विधान है            

।। विधा।।गीत ।।

**

कर भला हो भला यही विधि का विधान है।

जो चले नेक राह पर वही सच्चा इंसान है।।

**

करोगे भला तो दिल में संतोष तुमको भी मिलेगा।

यही सब कुछ ही  तेरे साथ     आगेभी चलेगा।।

यही सहृदयता ही तोअच्छे आदमी की पहचान है।

कर भला हो भला यही विधि का विधान है।।

**

कोई समस्या सब के    सहयोग से ही हल होती है।

अच्छे मनुष्य की पहचानआज नहीं तो कल होती है।।

सुख दुःख भी हैं    अस्थाई  यही तो सच्चा ज्ञान है।

कर भला हो भला यही विधि का विधान है।।

**

व्यर्थ का खर्चा व्यर्थ की चर्चा जीवन को नष्ट करते हैं।

राग द्वेष ईर्ष्या जीवन में केवल कष्ट ही को भरते हैं।।

हमारे कर्मों से ही मिलता इस जीवन में सम्मान है।

कर भला हो भला यही विधि का विधान है।।

**

- एस के कपूर "श्री हंस" 

बरेली।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post