ad

नगर में अवैध गतिविधियों को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता है: एसपी सांई कृष्ण थोटा


 

नगर में अवैध गतिविधियों को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता है: एसपी सांई कृष्ण थोटा

सिवनी मालवा । मंगलवार को नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक श्री सांई कृष्ण थोटा ने थाने का निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अपराध से संबंधित पुलिस विभाग की एक मीटिंग आयोजित की गई!

 जिसमें पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के साथ हो रहे अपराधों के बारे में भी थाना प्रभारी से जानकारी ली! और उन्हें सख्त निर्देश दिए कि नगर में अवैध गतिविधियों को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता है!

 इस दौरान सिवनी मालवा के पत्रकारों के साथ एक बैठक का आयोजन भी किया गया!पुलिस अधीक्षक से नगर के पत्रकारों ने नगर में हो रही अवैध गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई! पत्रकारों ने बताया कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था,भारी वाहनों को बाईपास से निकलना और नगर में बड़े वाहनों को प्रतिबंधित किया जाया, इसके आलावा नगर में बंद पड़े हुए सीसीटीवी कैमरे को लेकर विशेष चर्चाएं की गई! सीसीटीवी कैमरे चालू होने पर नगर में हो रहा है अपराधों पर अंकुश लगेगा वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को सीसीटीवी  कैमरे की फुटेज से बड़ी मदद मिलेगी ! पत्रकारों ने बताया कि नगर में अवैध गतिविधियों जुआ,शराब, बस स्टैंड पर पुलिस चौकी, बाहर से आ रहे हैं खाई वालों द्वारा नगर में बड़े पैमाने पर खिलाए जाने वाले अंको का खेल सट्टे को लेकर चर्चाएं हुई, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि नगर की कानून व्यवस्थाओं को सुधारने का हमारे द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा जिसमें आप लोगों के सहयोग की अपेक्षा पुलिस को हमेशा है रहेगी! रही बात कानून व्यवस्था की तो उसे हम सुधारने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही सुधारने का प्रयास किया जाएगा! इस दौरान एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी राजेश दुबे, डोलरिया  थाना प्रभारी खुमान सिंह पटेल,शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव,सहित सिवनी मालवा थाने का स्टाफ और नगर के सभी पत्रकार उपस्थित थे!

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post