ad

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश महिला इकाई इटारसी ने राष्ट्रभारती स्कूल के बच्चों संग मनाया बाल दिवस


 

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश महिला इकाई इटारसी ने राष्ट्रभारती स्कूल के बच्चों संग मनाया बाल दिवस 

इटारसी । राष्ट्रभारती स्कूल द्वारा बालदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम *जिज्ञासा.....ज्ञान की उड़ान* कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश इटारसी की महिला पदाधिकारियों को आमंत्रित किया. 

स्कूल द्वारा सभी का आत्मीय स्वागत किया गया. 

छोटे छोटे  बच्चों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी और बाल मेला  बहुत ही  आकर्षक रहा. वेस्ट मटेरियल से बनाये गए सुंदर और उपयोगी सामान,खाने-पीने के आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनी में लगाए गये सभी प्रोजेक्ट शानदार थे. हॉरर हाउस भी  आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. 

संगठन की सभी पदाधिकारियों ने *जिज्ञासा...ज्ञान की उड़ान* कार्यक्रम का अवलोकन किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया. बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट बांटे गये. जिलाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि आपमें अद्भुत प्रतिभा है. अपने शिक्षकों के सहयोग से इसे पहचानने और निखारने की जरूरत है. अपनी ऊर्जा और उत्साह इसी प्रकार बनाये रखें. प्राचार्य श्रीमती आरती जायसवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप   शिक्षा के साथ साथ बच्चों को जीवन के मूल्यों और संस्कारों से भी  परिचित करा रहीं हैं यह राष्ट्र भारती स्कूल के नाम को सार्थक करता है.श्रीमती आशा भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रभारती स्कूल के बच्चों में अद्भुत रचनात्मकता है और शिक्षक इसे निखार रहे हैं. 

प्राचार्य मैडम ने सभी का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में संगठन से श्रद्धा अग्रवाल अंजू गुप्ता आशा भारद्वाज डॉली गुप्ता रंजीता सोनी रीना बंग आदि उपस्थित रहे

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post