ad

भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से सीखने की जरूरत


 

भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से सीखने की जरूरत की हमारे जीवन को सुखी रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण है दूसरों के जीवन में खुशहाली लाना -  युवा पत्रकार राजा तिवारी 

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जीवा ज्योति स्कूल में नुक्कड़ नाटक का मंचन

सिवनी मालवा । भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनसेवा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल बानापुरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल से आए कलाकारों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान को जीवंत रूप में दर्शाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका सिवनी मालवा के सी.एम.ओ अमर सिंह उईके युवा पत्रकार राजा तिवारी उपस्थित रहे । वक्तव्य सत्र में जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक हरिदास दायमा और ईश्वर विसनोईने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के जीवन को सुखी बनाने के लिए जो लड़ाई लड़ी वो अविश्वसनीय है, उनका जीवन स्वतंत्रता सेनानी के रूप में सदैव पूजनीय है जो सभी के जीवन में प्रेरणा बन गए । युवा पत्रकार राजा तिवारी न बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ते हुए मात्र 25 वर्ष की आयु में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका साहस, त्याग और नेतृत्व प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है उन्होंने समाज को बताया कि हमें हमारे जीवन को जीने से ज्यादा दूसरों के जीवन को सुखी बनाने के लिए कैसे  याता है । उन्होंने समाज के हक और अधिकाओ के लिए लड़कर आज के समाज के लिए एक मिसाल कायम है जिसके कारण आज सभी जगह वह भगवान के रूप में पूजे जा रहे। 

कार्यक्रम में मंच पर कलाकार विशाल चतुर्वेदी, भारत सिंह बमनेले, महेंद्र शुक्रवारे और सचिन स्वयं मकोरिया ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिनकी अदाकारी ने उपस्थित जनों को गहराई तक प्रभावित किया। संस्था अध्यक्ष गुलशन कावड़े, राहुल बाथव और आदर्श सोनी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्यालय परिवार कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post