ad

संगठन ने सेवानिवृत्त हो रहे‌ तारा रोड़ा प्राचार्य दुबे को सम्मानित किया


 

संगठन ने सेवानिवृत्त हो रहे‌ तारा रोड़ा प्राचार्य दुबे को सम्मानित किया

इटारसी । शासकीय हाई स्कूल तारा रोड़ा के प्राचार्य संजय दुबे की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे  सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बाधवा सीएम प्राचार्य एनपी चौधरी पूर्व प्राचार्य सुशील शर्मा मंचासीन  हुए।

विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा ने अपने उद्बोधन में प्राचार्य दुबे की 35 बर्षीय शिक्षण कार्य के प्रति समर्पण एवं निष्ठा भाव की सराहना करते हुए उन्हें  बहुमुखी प्रतिभा का धनी बतलाया। 

कार्यक्रम को पीयूष शर्मा पंकज चौरे मुकेश चौधरी रचना गुप्ता समृद्धि दुबे जय हिन्द पाल ने संबोधित किया।

शिक्षक कल्याण संगठन के सदस्यों राजकुमार दुबे भुवनेश्वर दुबे रामचरण नामदेव अशोक मालवी रमेश कीर अखिलेश दुबे आनंद दीवान अमरीश दुबे आनंद दुबे विवेक साहू घनश्याम शर्मा जय हिंद पाल ने शाल श्री फल एवं पुष्प हार से प्राचार्य दुबे को सम्मानित किया।

शाला परिवार के सदस्यो ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार सामग्री भेंट कर प्राचार्य संजय दुबे को सम्मानित किया।

सेवानिवृत्ति प्राचार्य दुबे के परिजनों समृद्धि दुबे एवं समर्थ दुबे ने अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन मनीष ठाकुर ने किया एवं आभार मुकेश चौधरी ने माना।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जय हिंद पाल अंबिका प्रसाद कुशवाहा रेखा अहिरवार का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम में दीपक अठौत्रा राजू बैस शैलेंद्र दुबे जी पी मालवीय जया प्रभा मौर्य सुशील चौधरी मंगला शर्मा मिलिंद रोंघे अनिल जैन सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post