बाल दिवस के अवसर पर सरोकार साझा मंच की बैठक संपन्न
इंदौर । बाल दिवस के अवसर पर सरोकार साझा मंच की मीटिंग डॉ अर्चना त्रिवेदी व विनीता शर्मा द्वारा आयोजित की गयी।
विनीता शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।'विदेशी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव' - विषय पर संगीता चौहान ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने विदेशी संस्कृति से तकनीकी सीखी जिस पर आज हमारा जीवन पूर्णतः निर्भर है लेकिन पारंपरिक रीति रिवाज लुप्त हो गये. वहीं अंजु मोटवानी ने लिव इन रिलेशनशिप, अत्याधुनिक कपड़े व सोशल मीडिया पर खुलापन के बुरे असर, कृष्णा जोशी ने विदेशी भाषा के सकारात्मक व नकारात्मक दृष्टिकोण की चर्चा की।आशा मुंशी,हेमा रावत , सुरभि शुक्ला, इंदु जैन ने मासूम बचपन के मजेदार किस्से तथा कविताएँ प्रस्तुत की।
करूणा प्रजापति और कविता चौहान ने विदेश में शिक्षा व रोजगार के विभिन्न पहलुओं विस्तार पर अपने विचार रखे। देश की उन्नति के लिए युवाओं का आवाहन किया।
मंच की अध्यक्ष महिमा शुक्ला ने 'शिक्षा देश में: नौकरी विदेश में '- विषय पर कहा कि आर्थिक सम्पन्नता व स्वदेश में बढ़ती महंगी शिक्षा के कारण बेहतर अवसर की तलाश में युवा विदेश जा रहे हैं। देश में रोज़गार, स्किल और शिक्षा के अवसरों में असमानता, भेदभाव और भ्रष्टाचार इसकी समस्या रहे हैं।
इस अवसर पर मनोरंजक गेम रखें गये तथा आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
अंत में -डॉ. अर्चना त्रिवेदी ने आमंत्रितों के प्रति आभार प्रकट किया।
.jpg)
