ad

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम द्वारा आखिल भारतीय कवि सम्मेलन,पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ


श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम द्वारा आखिल भारतीय कवि सम्मेलन,पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ

 अयोध्याधाम। श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम संस्था के तत्वाधान में  प्रभु श्रीराम जी की पावन नगरी अयोध्याधाम में अदभुद विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अपने उच्च शिखर पर आयोजित हुआ यह कार्यक्रम उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली अयोध्याधाम में आयोजित किया गया देश भर से 50से ज्यादा नामचीन कवियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम की शुरुआत रामलला व मां शारदा की छवि के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके की। मां शारदा की वाणी वंदना बहुत सुंदर तरीके से राष्ट्रीय प्रभारी कवयित्री बीना गोयल ने की।कार्यक्रम अपने शिखर को छूता हुआ 15नवंबर सायं 5बजे से आरम्भ होकर 16नवंबर 2025 की भोर में 4बजे संपन्न हुआ ।मंच को सुशोभित किया संस्था के  संस्थापक अध्यक्ष देश के जाने माने साहित्यकार राष्ट्रीय कवि अशोक गोयल  ,राष्ट्रीय प्रभारी कवयित्री बीना गोयल, विश्व संभ्रांत समाज के विश्व अध्यक्ष डॉ अनिल गौर जी ने।कार्यक्रम में तीन पुस्तकों का भव्य विमाचन हुआ जिनमें श्याम रसधार, मन मिलन की बेला,नेपाल दर्शन (यात्रा वृतांत ), अयोध्याधाम में भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ अशोक गोयल को *प्रथमसम्मान विश्व संभ्रांत समाज द्वारा *राष्ट्रीय युग कवि रत्न सम्मान* से अलंकृत किया गया ।वही *दूसरा सम्मान भारत माता अभिनंदन संगठन अम्बेडकर नगर जनपद इकाई ने युगल कवि अशोक गोयल कवयित्री बीना गोयल को सर्वश्रेष्ठ युगल कवि सम्मान के रूप में **युगल कवि साहित्य शिरोमणि सम्मान 2025** से सम्मानित किया ,  कार्यक्रम में *तीसरा सम्मान *युगल कवि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025* श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में चौथा सम्मान ब्रज राज काव्य रस प्रयागराज ने युगल कवि अशोक गोयल कवयित्री बीना गोयल को मंच पर भव्य रूप से सम्मानित किया सम्मानित किया।कार्यक्रम तीन सत्रों में संपन्न हुआ तीनों सत्रों में अध्यक्षता क्रमशः वरिष्ठ कवि जयसिंहआर्यदिल्ली ,  वरिष्ठ कवि डॉ राम अवतार शर्मा राम राजस्थान व रामजीलाल वर्मा मुंबई ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि वीरेंद्र पाठक हाथरसी रहे।कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ कवयित्री ऋतु त्रिधा , पंडित मुल्कराजआकाश , कवि राम वृक्ष बहादुरपुरी ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में दिल्ली से जय सिंह आर्य,कवि ओंकार त्रिपाठी,मुंबई से कवि राम स्वरूप साहू,प्रयागराज से कवयित्री ऋतु पाण्डेय त्रिधा, वाराणसी से महेंद्रनाथ तिवारी,  इंदौर से शीतल देवयानी, राजस्थान से डॉ कवि कृष्ण कुमार सैनी,डॉ राम अवतार शर्मा राम,मध्य प्रदेश से डॉ अनिल गौर, ,उत्तर प्रदेश से कवि राजेश तिवारी मक्खन,हाथरस से कवि वीरेंद्र हाथरसी, आगरा से योगेश शर्मा योगी,रामेंद्र शर्मा रवि,कवि भानु प्रताप सिंह,पिलखुवा से कवयित्री बीना गोयल,नोएडा से पंकज राणा,बिहार से डॉ प्रीतम सिंह प्रीतम,ललितपुर से कवि पंकज अंगार,कवयित्री मंजू कटारे,कानपुर से कवयित्री अमिता गुप्ता ,उन्नाव से एकता गुप्ता काव्य,हरियाणा से हलचल हरियाणवी,डॉ त्रिलोक चंद्र फतेहपुरी,रेवाड़ी से कवि दलबीर सिंह फूल, मथुरा से आचार्य निर्मल,छत्तीसगढ़ से शशि कला पाण्डेय,चंद्र कला शर्मा, सुल्तानपुर से हरिनाथ शुक्ल हरि ,जमशेदपुर से संजुला सिंह,प्रीति भट्ट भारती,कवि जय शंकर सिंह,फरीदाबाद से एन.सी खंडेलवाल,कवयित्री अनीता मौर्या अनुश्री उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी रचनाकारों को अंग वस्त्र ,चादर ,प्रतीक चिन्ह ,मेडल, माला पहना कर पुष्पों से सम्मानित किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post