अहिंसा सेवा संगठन ने वन्देमातरम की 150 वीं वर्षगाँठ मनायी
राष्ट्रीय किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया नमन
ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत संकुल केंद्र पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में वन्देमातरम की 150 वीं वर्षगाँठ मनायी गयी। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने बच्चों को वन्देमातरम पर आधारित स्वरचित कविता सुनायी। तत्पश्चात बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया । उत्कृष्ट कार्यानुभव प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अहिंसा सेवा संगठन ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रगान जन-गण-मन और राष्ट्रगीत वन्देमातरम हमारे देश की धरोहर हैं। जिसके लिए हम सभी गुरुदेव रविंद्रनाथ टेगौर और महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चटर्जी का उपकार कभी नहीं भूल सकते। अंत में सभी ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर वक्ताओं ने कहा भारत के किसान राजनेता भारत रत्न से सम्मानित चौधरी चरण सिंह ने आजीवन अन्नदाता के अधिकार, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संघर्ष किया एवं गांव को भारत की वास्तविक शक्ति माना। देश के विकास और किसानों के कल्याण के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को 123 वीं जयंती पर नमन किया। इस मौके पर सहा.अ. संध्या, शिक्षामित्र अनीता तिवारी, विनीता पाठक, हाकम सिंह, रसोइया उर्मिला, उमा, मल्थूबाई आदि मौजूद रहे। आभार व्यक्त संतोष कुशवाहा एवं नरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संचालन अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने किया।
.jpg)
