ad

नोबल कंप्यूटर सर्विसेस को डिजिटल एज अवार्ड 2025, वेस्ट


 नोबल कंप्यूटर सर्विसेस को डिजिटल एज अवार्ड 2025, वेस्ट जोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला पहला स्थान

इटारसी। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत नोबल कंप्यूटर सर्विसेस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (बेंगलुरु) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित डिजिटल एज अवार्ड 2025 में, नोबल कंप्यूटर सर्विसेस को वेस्ट जोन (महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फस्र्ट पोजीशन से सम्मानित किया गया है।  

23 वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम 
यह सम्मान नोबल कंप्यूटर सर्विसेस की वर्षों की कड़ी मेहनत, गुणवत्ता संपन्न प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के प्रति अटूट समर्पण का ही परिणाम है। 
ज्ञात हो कि नोबल कंप्यूटर सर्विसेस पिछले 23 सालों से टैली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु से अधिकृत टैली संस्थान के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। संस्थान द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की गुणवत्ता इतनी उच्च है कि यहां से टैली और बेसिक कंप्यूटर सीखने वाले विद्यार्थियों को सीधे टैली कंपनी द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, साथ ही उनका उत्कृष्ट प्लेसमेंट भी सुनिश्चित किया जाता है।  
हजारों युवाओं को मिला रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण 
नोबल कंप्यूटर सर्विसेस ने अपने अस्तित्व काल में हजारों विद्यार्थियों को कौशल विकास से लेकर रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण देकर उनके करियर को एक नई और सकारात्मक दिशा दी है, जिससे उन्हें सफलतापूर्वक रोजगार उपलब्ध हुआ है। यह गौरवपूर्ण डिजिटल एज अवार्ड 2025 न केवल नोबल कंप्यूटर सर्विसेस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह मध्य प्रदेश और पूरे वेस्ट जोन में तकनीकी शिक्षा के उच्च मानकों को स्थापित करने में इसके महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित करता है। यह सम्मान यह साबित करता है कि संस्थान भविष्य में भी युवाओं को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post