ad

डॉ अखिलेश शर्मा के काव्य संग्रह 'शब्द शाश्वत है' का लोकार्पण सम्पन्न


 

डॉ अखिलेश शर्मा के काव्य संग्रह 'शब्द शाश्वत है' का लोकार्पण सम्पन्न

 डॉ.अखिलेश शर्मा समाज की विकृतियों व विद्रूपताओं से लड़ने वाले रचनाकार हैं --डॉ. विकास दवे

इंदौर। श्री म.भा. हिंदी साहित्य समिति के सभागार में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शर्मा के काव्य संग्रह 'शब्द शाश्वत है' का विमोचन एवं पुस्तक पर चर्चा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि म.प्र.साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ.विकास दवे ने कहा की संवेदना ईश्वर प्रदत्त होती है और डॉ. अखिलेश शर्मा की रचनाएं  संवेदना से भरपूर हैं। वे समाज की विकृतियां व विद्रूपताओं से लड़ने वाले रचनाकार हैं। रचनाओं में विज्ञान और जीजिविषा झलकती है।सारस्वत अतिथि के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पद्मा सिंह ने कहा कि शब्द हमें शीर्ष पर पहुंचाते हैं, शब्द जीने की प्रेरणा देते हैं। सांसों की आवाजाही को शब्द ही ताकत देते हैं इसीलिए शब्द शाश्वत हैं। पुस्तक की मूल बात उनकी दार्शनिक विचारधारा है।पुस्तक पर चर्चा करते हुए मातृभाषा उन्नयन संस्थान, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' ने कहा कि पुस्तक बहुत सरल और सहज शब्दावली में रचित है । 

        पुस्तक ही होती है जो समाज से लेखक का रचनाकार के रूप में परिचय कराती है। यशा का मार्ग यशना से होकर गुज़रता है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नवभारत म.प्र.के समूह संपादक डॉ . क्रांति चतुर्वेदी ने कहा की पुस्तक समाज में लोक चेतना का प्रसार करती है। पुस्तकों में ईश्वर का वास होता है, इसीलिए उनका आराध्य के समान महत्व है। कवि सूर्य के भांति प्रकाश फैलाता है। डॉ. अखिलेश शर्मा की रचनाएं समाज के लिए दिशा दर्शन का माध्यम है।

कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. शशि निगम की सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत भाषण डॉ.सुरेश बजाज ने दिया। अतिथियों का स्वागत डॉ.अखिलेश शर्मा,अर्चना शर्मा, आरती शर्मा, योगेश कुमार दुबे, कमल किशोर चौबे, अर्णव शर्मा, अनिल कुमार पचौरी, अभिजीत पाण्डेय, सुभाष त्रिवेदी,प्रणय शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन आकाश यादव व आभार प्रदर्शन अर्णव शर्मा ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post