ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय में महिला सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं कानूनी जागरूकता पर कार्यशाला हुई


 शासकीय कन्या महाविद्यालय में महिला सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं कानूनी जागरूकता पर कार्यशाला हुई

इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में महाविद्यालयीन टास्क फोर्स के अंतर्गत कार्यरत मानसिक स्वास्थ्य क्लब तथा इनर व्हील क्लब इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में “महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण” विषय पर एक प्रभावी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं पूजन के साथ हुआ। इस वर्ष की थीम “Orange the World – महिलाओं और बच्चियों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और हिंसा-मुक्त दुनिया का निर्माण" के अनुरूप छात्राओं को आत्मरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और महिलाओं के कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर थाना प्रभारी (TI) श्री गौरव सिंह बुंदेला ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और निडर वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की समस्या में पुलिस हमेशा आपकी साथी है—डरने की नहीं, संवाद और सहयोग की आवश्यकता है। उप निरीक्षक श्रद्धा राजपूत ने छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, हेल्पलाइन नंबरों और त्वरित सहायता प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की जानकारी होना ही सशक्तिकरण की बुनियाद है। किसी भी हिंसा, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें। तुरंत 112, 1090, 1098 जैसी हेल्पलाइन या विश्वसनीय व्यक्ति से संपर्क करें। जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेहरा ने कहा कि कॉलेज केवल शिक्षा देने वाला संस्थान ही नहीं, बल्कि संवेदनशील, आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक तैयार करने का केंद्र है। उन्होंने कहा कि मेंटल हेल्थ और सुरक्षा दोनों ही आज की जरूरतें हैं। इस प्रकार की कार्यशालाएँ छात्राओं में आत्मविश्वास और समस्या-समाधान की क्षमता बढ़ाती हैं। इनर व्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती सविता साहू ने कहा महिलाओं की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगी जब समाज में समानता, सम्मान और संवेदनशीलता का वातावरण तैयार होगा। इनर व्हील क्लब सदैव ऐसे सामाजिक अभियानों में अग्रणी रहा है। कार्यक्रम के संचालक डॉ. शिरीष परसाई ने ‘Orange the World’ अभियान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा यह अभियान हमें केवल जागरूक नहीं करता, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देता है।आत्मरक्षा, आत्मसम्मान और कानूनी जागरूकता—इन तीनों का संयोजन ही वास्तविक सशक्तिकरण है ।कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं और उन्होंने महिला सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी प्रभारी श्रीमती पूनम साहू एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. भावना यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राध्यापक श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्री रविंद्र चौरसिया, नीतू अहिरवार, डॉ. संजय आर्य, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ. नेहा सिकरवार, प्रिया कलोसिया, करिश्मा कश्यप, अदिति पटेल, लवली शर्मा, रश्मि चोरे एवं इनर व्हील क्लब पदाधिकारी श्रीमती सुनीता चोरे, श्रीमती नमिता खंडेलवाल, श्रीमती रीटा बवेजा, डॉ खुशबू अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post