डॉ.राम निवास तिवारी'इंडिया' को मिलेगा ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’
दिल्ली । अखिल भारतीय साहित्य सदन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली के मशहूर कवि,गीतकार एवं शायर डॉ.राम निवास तिवारी'इंडिया' को, दिनांक-२१-१२-२०२५, दिन रविवार को, दिल्ली पब्लिक लाई ब्रेरी के गीतांजली सभागार में,‘अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन’ संस्थान द्वारा‘ये मोदी वाला भारत है’ ग्रंथ के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा! यह सम्मान ‘ये मोदी वाला भारत है’में उत्कृष्ट काव्य सृजन एवं शानदार काव्य पाठ के लिए प्रदान किया जायेगा, जिसका संपादन डॉ.राजीव पांडेय एवं डॉ ओंकार त्रिपाठी ने किया है!
Tags:
साहित्यिक समाचार

