काव्य :
समृद्ध राष्ट्र बनाना है
योग्यता व्यक्ति के प्रतिभा को दर्शाती है,
ज्ञान प्रतिस्पर्धा को सदा ही बढ़ाती है।
समान अवसर हर व्यक्ति को दिलाना है,
आरक्षण का उद्देश्य यही समृद्ध राष्ट्र बनाना है।
रोजगार और अवसरों से कुछ वर्ग वंचित रहे हैं,
इतिहास बताता है कितने अन्याय भी सहे हैं।
सामाजिक समानता के लिए भी साधन लाना है,
आरक्षण का उद्देश्य यही समृद्ध राष्ट्र बनाना है।
देश की प्रगति तभी जब योग्य ही आगे आएं,
सामाजिक असमानता भी न कभी पनपने पाए।
न्याय यही योग्यता और आरक्षण में संतुलन बनाना है,
आरक्षण का उद्देश्य यही समृद्ध राष्ट्र बनाना है।
-श्रीमती अंजना दिलीप दास
बसना छत्तीसगढ़
Tags:
काव्य
.jpg)
