ad

वार्ड क्रमांक 14 में नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण, बच्चों एवं महिलाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं


 वार्ड क्रमांक 14 में नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण, बच्चों एवं महिलाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

इटारसी । वार्ड क्रमांक 14 में बच्चों एवं महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिलाओं के कल्याण से जुड़ी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समाज की मजबूत नींव होते हैं, जहां बच्चों को पोषण आहार, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं को स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़ी सुविधाएं मिलती हैं। नवीन भवन के निर्माण से इन सेवाओं का संचालन और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नगरपालिका लगातार कार्य कर रही है। वार्ड क्रमांक 14 में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस दौरान परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला ने आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली एवं इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा गौर ने बताया कि नए केंद्र के निर्माण से स्थानीय बच्चों एवं महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि मनीष ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पार्षद संजय ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण से वार्डवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post