ad

नवनिर्मित श्री नागलवाड़ी भीलटदेव बाबा मंदिर के 28 वें प्रगट उत्सव पर कलश स्थापना के साथ हुआ विशाल भंडारा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब


 

नवनिर्मित श्री नागलवाड़ी भीलटदेव बाबा मंदिर के 28 वें प्रगट उत्सव पर कलश स्थापना के साथ हुआ विशाल भंडारा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

खंडवा। माध शुक्ल दुज मंगलवार को प. दीनदयालपुरम आनन्द नगर स्थित नवनिर्मित श्री नागलवाड़ी भीलटदेव बाबा मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना कर 28 वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। यह जानकारी देते हुए मंदिर प्रमुख संतोष राठौर एवं निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस शुभ मौके पर प्रात: 10 बजे से मंदिर परिसर में पं. प्रबल दीक्षित सहित पांच पंडितों के वैदिक मंत्रोंच्चारण एवं गगनभैदी जयकारों के मध्य हवन यज्ञ, मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। तत्पश्चात दोपहर 2.30 बजे से विशाल भंडारा में महाप्रसादी का वितरण हुआ। इस दौरान रामनारायण राठौर, अतुल शुक्ला, अमरचंद राठौर, संदेश राठौर, राजेश गीते, रविंद्र चांडक, यादव सोनवाने, निर्मल मंगवानी, प्रवीण राठौर, राजेंद्र भार्गव, ताराचंद कानूनगों, दिलीप बगलेकर, तारकेश्वर चौरे, माता, बहनों, बच्चों आदि सहित नगर के अनेक गणमान्यजनों सहित दूर-दूर से पधारे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दाल-बाफले की भंडारा प्रसादी ग्रहण की।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post