ad

विराट काव्य संध्या में देश के वरिष्ठ रचनाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बांधा


 

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान*श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम की विराट काव्य संध्या में देश के वरिष्ठ रचनाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बांधा

कही महबूब से प्यारा मेरा अभिमान है भारत:राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती

पिलखुवा,अयोध्यधाम,श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्याधाम द्वारा एक भव्य विराट काव्य संध्या का आयोजन किया गया।देश भर से लगभग45 कवि-कवयित्रियों ने काव्यपाठ कर कार्यक्रम को साहित्यिक ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

इस साहित्यिक आयोजन का संयोजन अनिता नायक, मनोज महतो एवं पूनम चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री अशोक गोयल ‘चक्रवर्ती’ ने की ।मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल उपस्थित रही ।उन्होंने सभी रचनाकारों के काव्यपाठ की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को साहित्य संवर्धन का सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम में काव्यपाठ करने वाले रचनाकारों में नीतू नागर (अम्बर, नरसिंहगढ़, म.प्र.), अरविंद कुमार ‘अनोखे’ (उन्नाव, उ.प्र.), रीता गुगलानी (फरीदाबाद, हरियाणा), प्रा. मनीषा नाड़गौडा (बेलगाम, कर्नाटक), डॉ. राम अवतार शर्मा ‘राम’ (बाड़ी, राजस्थान), राजेश कुमार शर्मा (धौलपुर, राजस्थान), शशि तिवारी (गोंदिया, महाराष्ट्र), श्रीमती अंजना दिलीप दास (बसना, छत्तीसगढ़), दीपा शर्मा ‘उजाला’ (फरीदाबाद), रेखा शंखवार ‘स्मृति’, लतेलिन लता प्रधान (चांपा-जांजगीर, छत्तीसगढ़), सतीश गौतम (कटनी, म.प्र.), वैशाली रस्तोगी, कुमारी किरण (शिक्षिका, पश्चिम चंपारण, बिहार), आत्म प्रकाश कुमार (गांधीनगर, गुजरात), अवधेश कुमार श्रीवास्तव (उन्नाव, उ.प्र.), राजेश तिवारी ‘रंजन’ (बाँदा, उ.प्र.), अंजना कुमारी केशरी ‘मंजू’ (झारखंड), जनकवि सुखराम शर्मा (सागर, रायबरेली), वीणा खण्डेलवाल (तुमसर, महाराष्ट्र), डॉ. सुप्रीति चावला (नई दिल्ली), माधुरी निगम (मधुबन, इंदौर, म.प्र.), श्रीमती चन्द्रकला शर्मा (बेमेतरा), श्रीमती शशिकला पाण्डेय (भिलाई, छत्तीसगढ़), जय गुप्त (अंबिकापुर, सरगुजा), अंकिता पटेल (ओडिशा), सरिता श्रीवास्तव (जोधपुर, राजस्थान), मंजू दलाल ‘मंजरी’ (नई दिल्ली), श्रीमती कल्पना सचदेव (बिलासपुर, छत्तीसगढ़), ईश्वर चंद्र विद्यावाचस्पति (संत कबीर नगर, उ.प्र.), अतिवीर जैन ‘पराग’ (मेरठ), मनोज मंजुल ‘ओज’ (कासगंज, उ.प्र.), रतनसिंह सोलंकी (हरदा), श्वेता कुमारी चौबे (शिक्षिका, बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार), गार्गी चटर्जी ‘आशा’ (छत्तीसगढ़) तथा चौधरी बिलाल (सहारनपुर, उ.प्र.), हिमांशु कुमार 'शंकर', बेगूसराय(बिहार), सुषमा भंडारी (नई दिल्ली) शामिल रहे।

कार्यक्रम का सशक्त संचालन प्रेरणा तलवार एवं वृंदा ‘वाणी’ द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल "चक्रवर्ती "ने सभी  रचनाकारों व कार्यक्रम संचालकों का आभार प्रकट किया।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post