नर्मदापुरम की इटारसी कृषि उपज मंडी में मक्का और धान के सर्वाधिक भाव मिलने से खिले किसानों के चेहरे
अन्य मंडियो की तरह इटारसी मंडी में नहीं हैं किसी टोकन की बाध्यता
जिले के बाहर के किसान अपनी उपज मक्का और धान बेचने पहुँच रहे हैं इटारसी कृषि उपज मंडी
इटारसी । मक्का और धान उपज के भावों में अचानक आये उछाल से जहाँ एक और इटारसी कृषि उपज मंडी पहुंच रहे किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलने से उनके चेहरे खिले हुये तो वहीं दूसरी ओर भावों में इस बदलाव के चलते जिले के बाहर से भी कृषक अपनी उपज लेकर इटारसी मंडी पहुँच रहे हैं l जिले में मौजूद A क्लास मंडी में किसानों को पर्याप्त सुविधाएं तो हैं ही साथ ही नगद भुगतान भी व्यापरियो द्वारा तुरंत किया जा रहा हैं खास बात यह हैं कि इटारसी कृषि उपज मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार के कोई टोकन आदि के लेने की झंझट भी नहीं हैं इटारसी मंडी में, अन्य मंडियो में जरूरी इस तरह की बाध्यता से किसानों को यहाँ मुक्त रखा हैं l मंडी सचिव प्रशांत पांडे ने अपनी टीम जिसमें प्रांगणप्रभारी शिवनारायण सिंह,ए एस आई अनमोल सिंह, ए एसआई ओमप्रकाश मालवीय, ए एसआई सीताराम पवार एएस आई राम कुमार दुबे, ए एसआई अजबसिंह कीर ए एसआई कुँअर सिंह ए एस आई माथनकर,लिपिक विपुल यादव आदि को प्रांगण में तैनात कर मंडी में उपज बेचने आये किसानों को फौरन से पेशत्तर समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ तुरंत भुगतान में किसान और व्यापारी के बीच उचित समन्वय बनाने के आदेश मंडी के भारसाधक अधिकारी नीलेश शर्मा के निर्देश पर देते हुये किसानों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने को कहा हैं l इधर लोकप्रिय जनप्रतिनिधि विधायक डा सीताशरण शर्मा की मंशा के अनुरूप विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल भी लगातार मंडी सचिव श्री पांडे और उनकी टीम का लगातार सहयोग कर इटारसी कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर छुटमुट समस्याओ का समाधान मोके पर ही टीम वर्क कर किसानों को बड़ी राहत देने में जुटे हुये हैं l
दरअसल पिछले बीस -पच्चीस दिन पूर्व धान का भाव चार हजार तक पहुँच गया था लेकिन एकाएक बाजार लुढ़क गया और धान का रेट न्यूनतम 2800 और अधिकतम 3450 तक आ पहुंचा जो वर्तमान में फिर उछाल लेते हुये अधिकतम 3950 पर पहुँच गया हैं जिससे किसानों में हर्ष देखा जा रहा हैं । इधर गुरुनानक ट्रेडिंग कंपनी के संचालक वरिष्ठ व्यापारी अजय खन्ना का मानना हैं अभी धान में और तेजी देखने को मिलेगी l वही मक्का भी भाव में बढ़त आने पर बहुतायत में आने लगा हैं पिछले कुछ दिनों से मक्का रेट 1500 पर स्थिर था लेकिन बाजार में सुधार के साथ वर्तमान में मक्का 1650की बढ़त बनाये हुये जो 1700 के पार जाने की बात व्यापारियों द्वारा बताई जा रही हैं l
खैर जो भी हो खरीफ की उपज शुरुआत में धीमी जरूर रही लेकिन बाजार में सुधार होते ही धान और मक्का के भाव में आई तेजी से किसानों के चेहरे खिले हुये हैं और अन्य स्थानों के बजाय अपनी उपज का उचित दाम इटारसी मंडी में मिलने से उन्होंने राहत की सांस ली हैं, जिसके बाद अब अन्य जिलों के किसानो ने भी इटारसी कृषि उपज मंडी का रुख कर लिया है ।
इनका कहना हैं -
1️⃣*पिछले कुछ दिनों से बाजार धीमा था लेकिन अचानक बाजार में धान और मक्का को लेकर भाव में उछाल आया हैं सही और उचित मूल्य के साथसाथ इटारसी मंडी में बगैर टोकन के उपज विक्रय की सुविधा के आलावा पर्याप्त सुविधाएं मिलने पर किसान तेजी से यहाँ आ रहे हैं -मंडी सचिव प्रशांत पांडे*
2️⃣*कृषि मंडी में आने वाले कृषको को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए प्रांगण में टीम तैनात कर मोके पर समस्याओ का* *निराकरण कराया जा रहा हैं ताकि वेवजह के टोकन,भुगतान,आदि में किसानों को दिक्क़त न हो l एस डी एम एवं भार साधक अधिकारी कृषि उपज मंडी इटारसी -नीलेश शर्मा*
3️⃣ *इटारसी कृषि उपज मंडी में लोकप्रिय विधायक डा सीताशरण शर्मा जी किसानों की सुविधाओ को लेकर सदैव प्रयास रत रहते हैं उनकी मंशा के अनुरूप प्रांगण में ही सचिव श्री पांडे और उनकी टीम तैनात हैं और उनके साथ समन्वय बनाकर किसानों की समस्याओ का निराकरण मोके पर कराने में सहयोग कर रहा हूँ l विधायक प्रतिनिधि -देवेंद्र पटेल कृषि उपज मंडी इटारसी l*
.jpg)
