ad

नगर पालिका में पार्षद श्री धर्मदास मिहानी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन रखकर जताया शोक


 

नगर पालिका में पार्षद श्री धर्मदास मिहानी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का मौन रखकर जताया शोक

इटारसी। नगर पालिका परिषद के सम्माननीय वार्ड पार्षद श्री धर्मदास मिहानी के आकस्मिक निधन पर नगर पालिका कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। पार्षद के निधन की खबर से नगर और निकाय प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।

 निकाय प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा सहित निकाय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय में एकत्रित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्री मिहानी के मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना

नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों ने श्री मिहानी के आकस्मिक निधन को निकाय के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post