बिजासन देवी दरबार महर्षी कॉलोनी में बसंत उत्सव के तहत संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा जारी
इटारसी । महर्षी कॉलोनी स्थित बिजासन देवी दरबार में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बसंत उत्सव एवं स्थापना सप्ताह के तहत दिनांक 16 तारीख से संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है दूसरे दिन की कथा में पंडित देवेंद्र दुबे ने
शुकदेव जी द्वारा राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत की कथा सुनाना प्रारंभ किया गया
द्वितीय दिवस की कथा में शौनकादि ॠषियों द्वारा सूतजी से छ: प्रश्न पूछे गये जिसमें छटवा और सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि भगवान श्री कृष्ण अपनी लीलाओं को संपन्न करके स्वधाम गमन कर गए तब भगवान के चले जाने,के बाद धर्म किसकी शरण में गया?महाभारत प्रसंग के अंतर्गत दुर्योधन का प्राणान्त,श्री शुकदेव जी का अवतरण एवं राजा परीक्षित के जन्म का प्रसंग जिसके अंतर्गत परीक्षित द्वारा शमीक का अपमान करने के कारण राजा परीक्षित को श्रंगी ऋषि के द्वारा सात दिन में मरने का श्राप दिया गया.आध्यात्मिक दृष्टि से हर मनुष्य परीक्षित है क्योंकि सप्ताह में दिन सात ही होते हैं और हर मनुष्य को इन्ही सात दिनों में से किसी एक दिन मरना निश्चित है क्योंकि मृत्यु अटल है
समिति के संरक्षक सुनील पाठक ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मंदिर प्रांगण में दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक पहुंच कर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का पूर्ण लाभ अर्जित करें अध्यक्ष प्रमोद भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 तारीख को यज्ञ हवन पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में ही किया जाएगा जिसमें समस्त धर्म प्रेमी जनता सादर आमंत्रित है ।
.jpg)
