ad

मंच ने महात्मा गांधी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की


 

मंच ने महात्मा गांधी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी ने महात्मा गांधी जी की 78 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पालिका परिषद के सहयोग से शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर प्रातः 11:00 बजे मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम में गांधीवादी विचारकों एवं मंच सदस्यों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बतलाया कि कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौर ,अधिवक्ता संतोष गुरयानी ,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे ,कन्हैया गोस्वामी ,मोहन झलिया सुरेंद्र सिंह तोमर, डॉ ज्ञानेंद्र पांडे ,डॉक्टर के एस उप्पल ,चंदू दुबे ज्ञानेंद्र उपाध्याय ,एके शुक्ला ,सुशील शर्मा ‌,गोविनद दीक्षित‌ , तुकाराम चौलकर ने संबोधित करते हुए महात्मा गांधी को अपने-अपने श्रद्धा सामान अर्पित किए।

प्रातः 11:00 बजे कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए सेनानियों का स्मरण कर भावपूर्ण मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक डॉ सीता सरन जी शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार मंच अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सीरिया ने माना।

कार्यक्रम में डॉक्टर विनोद कुमार सीरिया विजय मंडलोई डॉक्टर ज्ञानेंद्र पांडे ए डॉक्टर के एस उप्पल डॉक्टर एके शुक्ला अशोक सक्सेना सीपी ठाकुर राजकुमार दुबे सुरेंद्र सिंह तोमर अशोक सक्सेना सुशील शर्मा तुकाराम चोलकर सुरेश रघुवंशी जयप्रकाश अग्रवाल शिवनारायण बाड़ोलिया अरुण महतो गोविंद प्रसाद दीक्षित घनश्याम दास मित्तल विजय शंकर द्विवेदी सुधीर गोठी सुनील बाजपेई की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post