ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस का गरिमामय आयोजन हुआ


 

शासकीय कन्या महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस का  गरिमामय आयोजन हुआ

सिवनी मालवा । शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीरू  विनीत राठी रामशंकर दुबे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, समूह एवं एकल नृत्य, कविता पाठ तथा लघु नाटिका की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, संविधान की महत्ता, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया उद्बोधन के दौरान प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि देश की प्रगति का आधार युवाओं की जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने छात्राओं को समाज और राष्ट्र के लिए नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीरू राठी ने नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षित एवं संस्कारित बेटियाँ ही सशक्त राष्ट्र की नींव होती हैं। विनीत राठी एवं रामशंकर दुबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को अनुशासन परिश्रम नैतिकता एवं सांस्कृतिक  एकता के साथ भारत को विश्व गुरु बनाना है । लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया, जागरूक नागरिकों एवं युवाओं की भूमिका पर बल दिया विनीत राठी तथा श्री धीरेन्द्र दुबे ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. गजेंद्र वाईकर तथा श्री मनोज कुमार प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाली छात्राओं को ट्रॉफियां एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post