ad

एस.आई.आर.लिस्ट में लगातार गलत तरीके से ली जा रही हैं आपत्तियां,झूठे नामों से लगाई जा रही है आपत्ति


 

एस.आई.आर.लिस्ट में लगातार गलत तरीके से ली जा रही हैं आपत्तियां,झूठे नामों से लगाई जा रही है आपत्ति

इटारसी। निर्वाचन आयोग द्वारा (SIR) की प्रक्रिया मध्य प्रदेश में चलाई जा रही है,प्रशासन नागरिकों को इस बात के लिए आश्वस्त कर रहा है कि उनके साथ किसी भी तरीके का कोई द्वेशपूर्ण या भेदभावपूर्ण कार्रवाई नहीं होगी,बल्कि लोगों को सहयोग दिया जा रहा है। लेकिन वहीं अब लगातार देखने में आ रहा है कि गलत नाम के जरिए ड्राफ्ट लिस्ट में नाम कटवाने के लिए कुछ लोगों द्वारा आपत्ति ली जा रही है,आपत्ति भी ऐसी के जो जहां का निवासी नहीं है वह भी दूसरी जगह के निवासीयों पर आपत्ति ले रहा है,कुछ प्रकरणों में ये भी दिखा की आपत्तिकर्ता ये भी नहीं जानता है कि उसने किसके विरुद्ध आपत्ति जताई है।मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ज़िला अध्यक्ष हाजी  मोहम्मद अथर ख़ान के परिवार को भी बनाया गया निशाना,पत्नि सहित बेटे के नाम पर ली आपत्ति,वहीं जिसके नाम से आपत्ति लगाई उसने बोला में तो उन्हें न उनके परिवार को जनता भी नहीं हूं मेरे नाम का ग़लत उपयोग कर भ्रमित किया गया है। इन्हीं बातों को लेकर मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद इटारसी के नगर अध्यक्ष शेख रमज़ान के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्टर के नाम एसडीएम नीलेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह शेख हमीद बाबू भाई शेख साबिर खान सत्तार भाई आदि सदस्य मौजूद रहे । 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post