ad

श्री बूढ़ी माता शक्तिधाम पर शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार से होगा,कलश यात्रा के साथ होगा शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ


 

श्री बूढ़ी माता शक्तिधाम पर शतचंडी महायज्ञ  का शुभारंभ सोमवार से होगा,कलश यात्रा के साथ होगा शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

इटारसी । श्री बूढ़ी माता शक्तिधाम मालवीयगंज में इस वर्ष श्री शतचंडी महायज्ञ 51 वर्ष में आयोजित होने जा रहा है।श्री शतचंडी महायज्ञ सोमवार 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।श्री शतचंडी महायज्ञ के आयोजन की समस्त तैयारियां मंदिर समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई है।श्री शतचंडी महायज्ञ के सबंध में श्री बूढ़ी माता मंदिर समिति के सचिव जगदीश मालवीय ने बताया कि सोमवार 26 जनवरी की सुबह साढ़े दस बजे शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली जायेगी।प्रतिवर्षानुसार कलश यात्रा माँ काली दरबार गुरुनानक दाल मिल के पास से निकाली जायेगी।कलश यात्रा माँ काली दरबार से प्रारंभ होकर श्री नवग्रह दुर्गा मंदिर, बालाजी मंदिर चौराहा,आजाद पंजा चौराहा,बाइबिल कालेज चौराहे से होते हुये श्री बूढ़ी माता मंदिर पहुँचेगी।शहर की धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध है कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर पूर्णलाभः अर्जित करें

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post