ad

इटारसी में 2–3 फरवरी को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, 32 टीमें लेंगी हिस्सा


 

इटारसी में 2–3 फरवरी को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, 32 टीमें लेंगी हिस्सा

इटारसी। राजपूत समाज इटारसी द्वारा 2 एवं 3 फरवरी को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर पत्रकार भवन इटारसी में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 16 एवं महिला वर्ग की 16 टीमें भाग लेंगी। इसमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, खंडवा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों की नामी टीमें शामिल होंगी।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹15,000 रखा गया है। वहीं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय पुरस्कार ₹7,000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹5,000 रखा गया है। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन मनीष ठाकुर द्वारा किया गया, जबकि पुरस्कारों की विस्तृत जानकारी मोती सिंह राजपूत ने दी। इस अवसर पर ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राजपूत समाज के शशांक बैस ‘गोल्डी’ ने सांसद माया नारोलिया का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनके सहयोग से कबड्डी प्रतियोगिता हेतु फुल ग्राउंड मैट उपलब्ध कराई गई है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे द्वारा लाइट एवं मैट व्यवस्था में दिए गए सहयोग के लिए भी आभार जताया गया।

पत्रकार वार्ता में राजपूत समाज के वरिष्ठजनों में लाखन सिंह बैस, निर्मल सिंह राजपूत, संतोष सिंह राजपूत, मंजू राजपूत, कमल सोलंकी, नितिन सिंह, धर्मेंद्र सोलंकी, लखन बैस, दीप सिंह राजपूत, रमन सिंह राजपूत, प्रकाश राजपूत, हंसराज सिंह, माधव गौतम, संतोष राजपूत, नवीन सिसोदिया सहित अखंड राजपूताना सेवा समिति के रोहित तोमर भी उपस्थित रहे।

दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 फरवरी को विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा द्वारा किया जाएगा

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items