ad

विमानोत्सव कार्यक्रम में निकली श्री जी की भव्य शोभा यात्रा


 

ग्राम पूरा विरधा में निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया मूलनायक भगवान सुपार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक

विमानोत्सव कार्यक्रम में निकली श्री जी की भव्य शोभा यात्रा

 ललितपुर। राष्ट्र संत आचार्य प्रवर विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समयसागर महाराज के मंगलमय आशीर्वाद से ग्राम पूरा विरधा में भव्य विमानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पं. विनोद कुमार शास्त्री बबीना के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह सुपार्श्वनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया एवं राजेश जैन एन्ड पार्टी के मधुर संगीत में निर्वाण लाडू चढ़ाकर जैन धर्म के 7वें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया। दोपहर में विमानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें धर्म प्रभावना के साथ श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें तैलीय चित्रों की झाँकी, श्री जी को विमान में लेकर श्रद्धालु बग्गी में धर्मध्वजा लेकर श्रावक श्रेष्ठी डी जे बैंड की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते युवा एवं बहुमण्डल वासुपूज्य जिनालय, सत्य अहिंसा के नारे लगाते हुए धर्माबिलम्बी चल रहे थे। ध्वजारोहण श्रीमती रीता भूपेंद्र कुमार जैन सिद्धि सागर एकेडमी ललितपुर ने किया। आचार्य श्री का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन प्रदीप जैन दरगाँय एवं नीरज जैन गोरा परिवार ने किया। तत्पश्चात कलशाभिषेक शांतिधारा का आयोजन किया एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया। फूलमाल का सौभाग्य कैलाशचंद गेवरा, मुन्नालाल जैन, पवन कुमार विजय जैन विरधा ने प्राप्त किया। जिसमें पावागिरि क्षेत्र प्रबंध कार्यकारिणी समिति, निकटवर्ती एवं सकल दिगंबर जैन समाज विरधा का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन जिनेन्द्र कुमार अजय जैन एवं आभार व्यक्त पुष्पेंद्र कुमार ऋषभ जैन ने किया। भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने बताया कि 15 फरवरी रविवार को ललितपुर में जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन है जिसमें सभी शाखाएं अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post