ad

पार्षद अनुराधा दीपक दीक्षित के सहयोग से सजा आनंदेश्वर महादेव मंदिर, हर-हर महादेव से गूंजी व्यास कॉलोनी


 

 पार्षद अनुराधा दीपक दीक्षित के सहयोग से सजा आनंदेश्वर महादेव मंदिर, हर-हर महादेव से गूंजी व्यास कॉलोनी

सिवनी मालवा । वार्ड क्रमांक 08 स्थित व्यास कॉलोनी में आनंदेश्वर महादेव मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम आचार्य श्री घनश्याम तिवारी एवं ब्राह्मण आचार्य आशुतोष जोशी के सान्निध्य में विधि-विधान पूर्वक सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में श्री विजय शंकर सोनी एवं श्रीमती पुष्पा सोनी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन किया।

इस पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद अनुराधा दीपक दीक्षित ने मंदिर चबूतरा निर्माण हेतु ₹15,000 की सहयोग राशि प्रदान की। इस सहयोग से मंदिर चबूतरे पर टाइल्स लगाई गईं तथा शिवलिंग के समीप कोटा पत्थर का निर्माण कार्य कराया गया। कॉलोनीवासियों ने पार्षद अनुराधा दीपक दीक्षित के इस धार्मिक योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पार्षद अनुराधा दीपक दीक्षित ने समस्त क्षेत्र वासियों ओर नगरवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में ऋषिकांत पटवा, पंकज सोनी, अमित सिंह ठाकुर, संतोष गुरु, छगनलाल लोबांसी, नंदकिशोर सूर्यवंशी, श्याम रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी सहित समस्त व्यास कॉलोनीवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post