ad

राष्ट्रपति पदक प्राप्त सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विजय शंकर द्विवेदी पंचतत्व में विलीन : पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर


 

राष्ट्रपति पदक प्राप्त सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विजय शंकर द्विवेदी पंचतत्व में विलीन : पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

इटारसी। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पदक प्राप्त उपनिरीक्षक विजय शंकर द्विवेदी का शनिवार को हृदयाघात से दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर सहित पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय द्विवेदी पुलिस विभाग में अपनी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए जाने जाते थे। उन्हें उनके सराहनीय योगदान के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।

उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह उनके निवास साई की बगिया के सामने, न्यास कॉलोनी, इटारसी से निकाली गई। अंतिम यात्रा में परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

स्वर्गीय द्विवेदी के निवास पर जिला पुलिस के सशस्त्र जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात खेड़ा मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अमित द्विवेदी ने मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय विजय शंकर द्विवेदी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र अजय द्विवेदी, अमित द्विवेदी एवं आशुतोष द्विवेदी समेत पूरा परिवार है। नागरिकों ने द्विवेद्वी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post