मां नर्मदा के अनन्य भक्त थे पंडित भालचंद्र जी खड्डर
-डॉ हरिओम
नर्मदापुरम।मां नर्मदा के अनन्य भक्त थे पंडित भालचंद्र जी खड्डर यह उद्गार कवि डॉ. हरिओम दीक्षित ने सरगम सांस्कृतिक संस्था सभागार में सम्पन्न हुई श्रद्धांजलि सभा में पंडित खड्डर जी के प्रति व्यक्त किये।
श्रद्धांजलि सभा अध्यक्षता की खेमचंद यादवेश ने करते हुए कहा कि पंडित खड्डर जी सदैव ही मां नर्मदा जी की भक्ति में लीन रहते थे, पंडित जी एकात्म भाव में रहते थे।
श्रृद्धांजलि सभा में सरगम संस्था के वरिष्ठ कलाकारों, बाल कलाकारों , कवियों ने अपनी ओर से सुमधुर भजनों काव्य रचनाओं के माध्यम से पंडित जी को भावनात्मक पुष्पांजलि समर्पित की।
श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में राकेश दुबे, सोहन सिंह चौहान, अमित गौर, अनूप तिवारी, दिव्यानी कहार, प्रकाश कुमार प्रजापति, प्रियांशी प्रजापति,भरत कहार, देवेंद्र कुमार कहार और संस्था के वरिष्ठ कलाकार, बाल कलाकार उपस्थित थे। अंत में पुष्प अर्पित कर मौन धारण पश्चात् पंडित जी को भावनात्मक रूप से पुष्पांजलि समर्पित की गई।
.jpg)
