ad

वैश्य दिवस और हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा मनाने के लिये महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन


 

वैश्य दिवस और हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा मनाने के  लिये महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 

इटारसी । वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश, इटारसी की महिला विंग द्वारा वैश्य दिवस मनाने की तैयारियों के लिए  एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन एक्टिव सदस्य श्रीमती भावना अग्रवाल के घर पर किया गया.जिसमें सभी ने अपने सुझाव दिये. 

जिलाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने  बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को आने वाले गुड़ीपड़वा पर्व  को *वैश्य दिवस* के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन से हिन्दू नववर्ष शुरू होता  है. 

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश गुड़ी पड़वा को वैश्य दिवस के रूप में इसलिये मनाता है क्योंकि यह दिन वैश्य समाज के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, और वैश्य समाज इसे अपने समाज की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में मनाता है. 

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के अनुसार, गुड़ी पड़वा के दिन ही वैश्य समाज के पूर्वजों ने संगठित होकर समाज की नींव को सुदृढ़ किया था।

इस दिन, वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के सदस्य सामूहिक पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। यह दिवस नई पीढ़ी को अपने संस्कारों, इतिहास और समाज के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताने का अवसर है. 

बैठक में श्रद्धा अग्रवाल, भावना अग्रवाल अंजू गुप्ता,रेखा अग्रवाल, दमयन्ती, जय श्री, रंजीता, वर्षा, अर्चना, विनीता गर्ग, रीना बंग,रीना अग्रवाल,रानी आदि उपस्थित रहे.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post