शिवसेना ने शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती मनाई
सिवनीमालवा। शिवसेना पदाधिकारियों और शिव सेनिको ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती शिवसेना कार्यालय मे मनाई। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राठौर ने कहा कि शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनकी माता राजमाता जीजाबाई ने उनमें बचपन से ही धर्म, नीति और शौर्य के संस्कार डाले। उनके पिता शाहजी भोसले एक वीर योद्धा थे। शिवाजी ने सदैव अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाई। किशोर अवस्था में ही कई किलों पर अधिकार कर लिया और मराठा शक्ति की नींव रखी। शिवाजी महाराज के द्वारा स्वराज की स्थापना की गयी। उनका “हिंदवी स्वराज” की स्थापना की जो राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा का आंदोलन था। शिवाजी महाराज की गुरिल्ला युद्ध नीति (गनिमी कावा) ने शक्तिशाली मुग़ल साम्राज्य को भी हिला दिया। औरंगज़ेब जैसी विशाल मुगल शक्ति के सामने भी उन्होंने साहसपूर्वक संघर्ष किया। शिवाजी महाराज का सन् 1674 में राज्याभिषेक हुआ और वे औपचारिक रूप से “छत्रपति” बने। राठौर ने बताया कि आज हम सब मिलकर शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती मना रहे है। शिवसेना शिवाजी महाराज के आदर्शो पर चल रही है। इस अवसर पर सभी सब सेनिको ने शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर फूल मालाये अर्पित की। जयंती कार्यक्रम मे शिवसेना के नाना भाई, संदेश कुचबंदिया, कन्हैया कौशल, योगेश राठौर, अमित पेंटर, राज क्षत्रिय, आकाश निम्बोदिया, मंगेश कुचबंदिया सहित अनेको शिवसेनिक उपस्थित रहे।
.jpg)
