सांसद नारोलिया की पहल रंग लाई : रेलवे स्टेशन से तीन पुलिया तक की सड़क निर्माण को मिली मंजूरी
इटारसी । रेलवे स्टेशन से तीन पुलिया तक सड़क निर्माण के बहुप्रतीक्षित कार्य को आखिरकार मंजूरी मिल गई गई है। विगत कई महीनों से इस सड़क का निर्माण कार्य प्रशासनिक रूप से अटकाहुआ था। सड़क की हालत खराब होने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे स्टेशन से तीन पुलिया तक की सड़क जर्जर हालत में थी, जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। लंबे समय से बदहाल पड़ी इस सड़क के सुधार की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार उठाई जा रही थी।
पिछले दिनों इस संबंध में जब राज्य सभा सांसद माया नारोलिया को जेड आर यू सी सी के सदस्य राजा तिवारी द्वारा अवगत कराया गया तो श्रीमती नारोलिया ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की। जिसके बाद पश्चिम मध्य रेलवे हरकत में आया और रेलवे स्टेशन से तीन पुलिया तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की प्रक्रिया को गति मिली और तकनीकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी की गई और अब निर्माण कार्य को आखिरकार मंजूरी मिल गई है।
नगर प्रशासन ने भी निर्माण कार्य को सुचारु रूप से प्रारंभ कराने हेतु संबंधित मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कार्य निर्माण एजेंसी ने भी कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आशा है शीघ्र ही नागरिकों को राहत मिलेगी। सड़क निर्माण प्रक्रिया के शुरू होने पर क्षेत्र की जनता ने सांसद नारोलिया और जेड आर यू सी सी के सदस्य राजा तिवारी का आभार व्यक्त किया है।
.jpg)
