जन परिषद ने किया अजातशत्रु जी का अभिनंदन
भोपाल । जन परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आदरणीय श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव के मुख्यमंत्री के ओएसडी बनने पर जन परिषद की कोर कमेटी के कुछ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदाधिकारियों में सर्वश्री रामजी श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, दुर्गेश रायकवार, मोहन अग्रवाल एवं सुनील श्रीवास्तव उपस्थित थे। सर्व श्री एन के त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव नीलू एवं महेंद्र जोशी के भोपाल से बाहर होने के कारण उन्होंने फोन पर बधाईयां दी। श्री अजातशत्रु ने चर्चा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेरे सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों की है। उन्होंने कहा कि जन परिषद के सामाजिक एवं रचनामक उद्देश्यों को मूर्तरूप देने के लिए, उनसे जो भी बन पड़ेगा, वे उसके लिए कृत संकल्प हैं।
Tags:
समाचार
.jpg)
