मेडल पाकर बौद्धिक दिव्यांगजनों के हौसले बुलंद
वाराणसी । एम्फीथिएटर ग्राउंड, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में वाराणसी जनपद के दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाले समस्त संस्थानों एवं व्यक्तियों के सहयोग से *बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव* का आयोजन किया गया। जिसके भव्य उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पदम् श्री मुरलीकांत राजाराम पेटकर चंदू चैंपियन जी ने कहा कि काशी में आयोजित इस बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव से पूरे देश में सकारात्मक संदेश जाऐगा इस तरह का महोत्सव दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें स्वावलंबन की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खेल को बढ़ावा देने के लिए कोच, प्रशिक्षक एवं मैदान की आवश्यकता है जो कि अभी देश में कम है इसके लिए मैं सरकार से मांग करूंगा कि इसे बढ़ाया जाय। समोराह में विशिष्ट अतिथि के रुप में पद्मश्री प्रो मंगल कपूर, सिस्टर संगीता, राहुल गुप्ता व रोहित गुप्ता उपस्थित रहें।प्रतियोगिता के प्रारंभ में बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
शॉट पुट थ्रो में सुनील पटेल प्रथम, अजय पटेल व्दितीय एवं जय कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टैंडिंग लॉन्ग जम्प के बालक वर्ग में सचिन व कृष्णा प्रथम, जयकुमार एवं अजय पटेल द्वितीय तथा दिव्यांश एवं सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में अनुष्का एवं गीता ने प्रथम, कृति एवं रेशमा ने द्वितीय तथा रिंकी पाल एवं तनु केसरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 25 मीटर रेस में तनिष्क प्रथम, कृष्णा द्वितीय तथा शान्या तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर रेस में मानसी प्रथम, अंशिका द्वितीय तथा खुशी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अहमद रजा प्रथम, सुनील पटेल द्वितीय एवं आलोक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में आयुषी प्रथम बेबी द्वितीय एवं शर्मिला तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही महोत्सव में शामिल समस्त बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को शाना पुरस्कार प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को भी अंग वस्त्र में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी जिले के दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आर पी सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगों के स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक स्तर पर बेहतर करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाशवाणी के निदेशक अशोक पांडेय उपस्थित रहें। इस अवसर पर बीएचयू क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो ए के नेमा ने कहा कि इस तरह के खेलों के लिए परिषद सदैव सहयोग करने के लिए तात्पर्य रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार ने किया।
कार्यक्रम में डॉ संजय चौरसिया, डॉ तुलसी, डॉ आर ए जोसेफ, डॉ अजय तिवारी, सुमित सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ सुनीता तिवारी, डॉ मनोज तिवारी, श्यामलाल जी, मदन मोहन, राधा सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन में वाराणसी जनपद के दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली संस्थाएं देवा इंटरनेशनल, अनमोल सेवा समिति, प्रेम ज्योति, नई सुबह, किरण सोसायटी, प्रेम ज्योति सोसायटी, परिवार संस्थान, दिव्या समाज संस्थान, पीएमसी हास्पिटल, स्वावलंबन पेरेंट्स एसोसिएशन, सीआरसी वाराणसी, विद्या फाउंडेशन, दिव्यांग समाकलन संस्थान, परिवर्तन इंस्टीट्यूट फॉर डिफरेंटली एबल्ड, कैफे विलिटी, तारों के बच्चे प्रथम संस्थान सहित अन्य सभी प्रमुख संस्था सहयोग कर रहा।
मीडिया प्रभारी
डॉ मनोज तिवारी
मो.न.: 9415997828 व 8090000554
.jpg)
