श्री ज्योतिेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा
सिवनी मालवा । बानापुरा स्थित इंदिरा कॉलोनी के श्री ज्योतिेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 4 से 6 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने हेतु आमंत्रित किया गया है।
महोत्सव के प्रथम दिवस बुधवार 4 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो खेड़ापति माता मंदिर, बानापुरा से प्रारंभ होकर इंदिरा कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी। द्वितीय दिवस गुरुवार 5 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे से शिव परिवार की नगर भ्रमण यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रद्धालु शिवभक्ति के भाव से सहभागिता करेंगे।
तृतीय एवं अंतिम दिवस शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से प्राणप्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी, जिसके पश्चात दोपहर 1 बजे से प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10:30 बजे तक नानी बाई का मायरा कथा का विशेष आयोजन भी रखा गया है, जिसका वाचन पं. श्री राकेश दीक्षित द्वारा किया जाएगा।
यह संपूर्ण आयोजन इंदिरा कॉलोनी, बानापुरा में संपन्न होगा। आयोजन के निवेदक समस्त इंदिरा कॉलोनीवासी हैं, जिन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।
.jpg)
