ad

महाशिवरात्रि पर बालाजीपुरम में तिलकेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा


 

महाशिवरात्रि पर बालाजीपुरम में तिलकेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

खंडवा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खंडवा के बालाजीपुरम में नवनिर्मित तिलकेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 13 फरवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी को विधि-विधान एवं महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा। बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल एवं बालाजी परिवार द्वारा बड़े शहरों की तर्ज पर जहां आधुनिक कॉलोनियों का निर्माण करवाया जा रहा है वही सभी कॉलोनी में धार्मिक संस्कृति के उपदेश को लेकर मंदिरों की स्थापना भी की जाती है। बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने बताया कि बालाजी परिवार बालाजी पुरम अपनी पारंपरिक वास्तुकला, सुव्यवस्थित परिसर और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इसी परिसर में तिलकेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में स्थापित होने वाला शिवलिंग मां नर्मदा से प्राप्त हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा से प्राप्त शिवलिंग का विशेष महत्व माना जाता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बालाजीपुरम में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 13 फरवरी को कलश यात्रा, अन्नदिवास एवं वेदी पूजन होगा। 14 फरवरी को जलादिवास, फलादिवास, रुद्र अभिषेक एवं वेदी पूजन किया जाएगा। जबकि 15 फरवरी को  देव प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post