महाशिवरात्रि के अवसर पर बच्चे बने भोलेनाथ
सिवनी मालवा । महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह एवं भक्ति से मनाया जाता है इस उत्साह में और भक्ति को देखते हुए नगर में माताओ द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को भोलेनाथ बनाकर भक्ति और श्रद्धा से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया इस अवसर पर मां आयुषी राठी ने 4 माह के पुत्र वियांशु राठी को भोलेनाथ बनाकर श्रद्धा और भक्ति से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया उन्होंने बताया की बच्चों में इस प्रकार की भगवान का स्वरूप देने से बच्चों में बचपन से ही भगवान के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति से जुड़ जाते है जब बचपन से ही बच्चा धर्म के प्रति आस्था से जुड़ जाता है तो उसके संस्कार भी बचपन से ही अच्छे बनेंगे इस प्रकार यदि हम बच्चों को बचपन से ही ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देंगे तो भावी पीढ़ी भी संस्कारी बनेगी।
Tags:
समाचार
.jpg)
