ad

शालीनता के साथ विदाई कार्यक्रम संपन्न- अनुभवों को किया साझा


 

शालीनता के साथ विदाई कार्यक्रम संपन्न- अनुभवों को किया साझा 

सिवनीमालवा । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा 10 फरवरी से प्रारंभ हो रही है उसके पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई, विदाई कार्यक्रम में संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा प्राचार्य राकेश साहू एवं शासकीय हाई स्कूल मकोडिया के प्राचार्य हरि परेवा भी उपस्थित थे सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन अर्चन करने के उपरांत विदाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक मधु हुरमाडे द्वारा किया गया कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किये कक्षा ग्यारहवीं के सभी छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भी दिए गए संस्था के सभी शिक्षकों ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना है तथा पूर्ण अनुशासन में परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति एवं परीक्षा देना है एवं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संस्था एवं गांव का नाम रोशन करना है छात्र-छात्राओं द्वारा स्वल्पाहार का कार्यक्रम भी रखा गया तथा संस्था को भी उपहार दिए गए कार्यक्रम में बताया गया कि कार्यक्रम में बताया गया कि यदि किसी छात्र-छात्राओं को विषय संबंधी कठिनाई हो तो परीक्षा अवकाश के दिनों में संस्था में उपस्थित होकर कठिनाई दूर कर सकते हैं कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य राममोहन रघुवंशी, वीरेंद्र यादव, राजेश देवडिया, शिव शंकर चौधरी, अखिलेश यादव, योगेंद्र मालवीय, आशीष यादव, शिखा रघुवंशी, सुनीता राजपूत, शिवम ठाकुर आदि उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post