विराट कवि सम्मेलन आयोजन 26 मार्च को
इटारसी । आप हम और समस्त नगर वासी इटारसी संस्था के द्वारा कला साहित्यिक सांस्कृतिक मंच इटारसी के सहयोग से 26 मार्च दिन गुरुवार को रात्रि 8:00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा पंडाल सुधारन्यास कॉलोनी इटारसी में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
विराट कवि सम्मेलन में मनोज हिंदुस्तानी गीतकार बैतूल, पवन प्रबल हास्य व्यंग्य पिपरिया, सतीश समी गीतकार पथरोटा, नर्मदा प्रसाद हरियाले गीतकार नर्मदापुरम,मंगला केवट गीतकार नर्मदा पुरम अपना अपना काव्य पाठ करेंगे एवं कवि सम्मेलन का संचालन हास्य व्यंग के राष्ट्रीय स्तर के कवि ब्रजकिशोर के पटेल करेंगे। जानकारी कला साहित्यिक सांस्कृतिक मंच के नगर अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने दी ।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)
