सदभावना मंच द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस
खंडवा। सर्वधर्म समभाव एवं मदद के पवित्र उद्देश्य एवं प्रतिभावानों को सम्मान देना,जन समस्याओं का निराकरण करना, ख्याति प्राप्त लोगों के साथ आमने-सामने कार्यक्रम आयोजित करना आदि उद्देश्यों को लेकर लगभग 21 वर्षों पूर्व समाजसेवी संस्था सदभावना मंच का गठन किया गया था। मंगलवार को आमंत्रित अतिथियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में इंदौर रोड़ स्थित सदभावना हाल में मंच का स्थापना दिवस मनाया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच के संस्थापक प्रमोद जैन के सम्मान किया गया। आमंत्रित अतिथियों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने संबोधित किया। इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, पं. विकास शर्मा, डॉ जीतू पटेल,अनिलानंद गुरु जी, टीवी कलाकार अकबर ताज, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, अनूप शर्मा, ओम पिल्ले,देवेंद्र जैन, केबी मनसारे, त्रिलोक चौधरी,राजा शर्मा, सुरेश मालवीय, राधेश्याम शाक्य, गणेश भावसार, सुनील जैन, बीडी श्रॉफ, सुनील सोमानी, मनीष गुप्ता, नदीम रायल, निर्मल मंगवानी, योगेश गदले, सईद खान, शफीक सादिक, मुजंबिर मंसूरी, भवानी प्रसाद शर्मा, सुनील चौरे, दीपक चाकरे, नारायण फरकले, आशीष इंगले, सतीश मुदीराज, कैलाश शर्मा, अर्जुन बुंदेला, रक्त मित्र शैलू मंडलोई, योगेश गुजराती, अनीता धोत्रे, एनके दवे, नीलम बजाज,नानक बजाज, किरन पटेल, मंगला चौरे, डॉ एमएम कुरैशी, अजय मंडलोई, महेश मूलचंदानी, कन्हैया मंडलोई, सुनील पटेल, अशोक परवानी, मुरली कोडवानी, रामनाथ श्राफ, कैंलाश पटेल, सुभाष मीणा, प्रकाश कनाडे सहित अनेक मंच सदस्य उपस्थित थे।
.jpg)
