ad

व्यवसायी नीलेश राठी के निधन पर शोक व्यक्त करने राठी निवास पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा


 

व्यवसायी नीलेश राठी के निधन पर शोक व्यक्त करने राठी निवास पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा

इटारसी। लीवर संक्रमण से पीड़ित व्यवसायी नीलेश राठी (कालू) के असमय निधन के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डा सीतासरन शर्मा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना शर्मा के साथ राठी परिवार के निवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नीलेश राठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें। राठी परिवार के सदस्यों ने लीवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया के दौरान शर्मा जी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

परिवार के लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि लीवर ट्रांसप्लांट एक जटिल प्रक्रिया को सरल किया जाना चाहिए एवं अस्पताल में हो रही लापरवाही से अवगत कराया उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों से भविष्य में अन्य परिवारों को बचाने के लिए इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस पर विधायक शर्मा ने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर परिवार से पत्रकार विनीत राठी, नीतेश राठी, जगदीश राठी, मीना राठी तथा डॉ. सोनल राठी सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post