ad

सिवनी मालवा में बंधन बैंक की बेसिक बैंकिंग सेवा का शुभारंभ


 

सिवनी मालवा में बंधन बैंक की बेसिक बैंकिंग सेवा का शुभारंभ

ग्राहकों को अब एक ही स्थान पर मिलेंगी RTGS, NEFT सहित सभी प्रमुख बैंकिंग सुविधाएं

सिवनी मालवा । सिवनी मालवा शहर के ग्राहकों को बेहतर और पूर्ण बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बंधन बैंक द्वारा बेसिक बैंकिंग सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नई सेवा के शुरू होने से अब क्षेत्र के ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन, समाजसेवी डॉ. इंद्रभूषण तारे, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र तिवारी, दिनेश साहू, बंधन बैंक नर्मदापुरम के डिवीजन मैनेजर बबलू श्रीवास सहित अन्य अतिथियों द्वारा पूजन-अर्चना और केक काटकर किया गया।

इस नई सुविधा के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों को अब RTGS, NEFT, फंड ट्रांसफर, चेक स्वीकार्यता सहित सभी प्रमुख बैंकिंग सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कर्मचारियों, किसानों और आम नागरिकों को बैंकिंग कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय की भी बचत होगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथियों ने बैंक की इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सिवनी मालवा क्षेत्र के लोगों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं सुलभ होंगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

डिवीजन मैनेजर बबलू श्रीवास ने कहा कि बंधन बैंक ने अपने स्थापना काल से ही वित्तीय समावेशन को लक्ष्य बनाकर देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि छोटे ग्राहकों, महिलाओं, किसानों और लघु व्यवसायियों को सशक्त बनाने में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा में बेसिक बैंकिंग सेवा का शुभारंभ बैंक की इस यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। बैंक का उद्देश्य है कि हर ग्राहक को सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में सक्रिय योगदान दिया जा सके।

बबलू श्रीवास ने यह भी बताया कि बैंक लगातार नई शाखाएं, डिजिटल सेवाएं और ग्राहक हितैषी योजनाएं शुरू कर रहा है, जिससे ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।

इस अवसर पर जयदेव राय, राजू नाथ, सुनील गाथे, मंगल सिंह सोलंकी, जैन सिंह तंवर, रामस्वरूप साहू, प्रीतेश साहू, बलराम कीर, अंकित कुमार, दुर्गेश, मनोहर सेन, राजेश कीर, शिवकुमार, धर्मराज, ममता कीर सहित समस्त बैंक कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post