ad

जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल से पत्रकारों की सौजन्य भेंट ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा


 

जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल से पत्रकारों की सौजन्य भेंट ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा

सिवनी मालवा । जिला पंचायत नर्मदा पुरम की अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल से वरिष्ठ पत्रकार विनीत राठी एवं राम शंकर दुबे ने सौजन्य भेंट की इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर पटेल मौजूद रहे मुलाकात के दौरान राधा पटेल ने मीडिया की सराहना करते हुए कहां कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार बढ़ावा दे रही है जिससे गांव में बुनियादी सुविधाओं का दायरा बढा है भेट के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच संवाद का मजबूत माध्यम होते हैं ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं जरूरतों और विकास कार्यों को सामने लाने में मीडिया की भूमिका हमेशा अहम रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क तेजी से बेहतर हुआ है पहले कई गांव ऐसे थे जहां सड़क सुविधाओं का अभाव था और लोगों का रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयो का सामना करना पड़ता था अब गांवों में सड़क निर्माण होने से हालात बदले हैं और एक गांव की सड़क दूसरे गांव से जुड़ने लगी मैं सड़क बेहतर होने से ग्रामीण नागरिकों का शहर से संपर्क मजबूत हुआ है अब लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचाना बच्चों की शिक्षा के लिए आना-जाना और किसानों के लिए अपनी उपज बाजार तक ले जाना पहले की तुलना में आसान हुआ है इससे ग्रामीण जीवन में व्यवहारिक सुविधा बड़ी है और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिली है जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सड़क और संपर्क मजबूत होने से किसानों को अपनी उपज शहर एवं मंडी तक पहुंचाने में सहूलियत हुई है इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है उन्होंने ग्रामीण विकास को केवल निर्माण कार्यों तक सीमित ना मानते हुए इसे आम नागरिकों के जीवन से जुड़ा मुद्दा बताया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post