ad

बच्चे स्वयं पर भरोसा रखें, असफलता से हताश नहीं होना चाहिए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग


 

बच्चे स्वयं पर भरोसा रखें, असफलता से हताश नहीं होना चाहिए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह में 32 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर / जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को डाइट परिसर में किया गया, जिसमें कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा जिले के 32 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषय के 7-7, पर्यावरण के 2, विज्ञान के 3, सामाजिक विज्ञान के 3 एवं संस्कृति के 3 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने मंदसौर जिले एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी भी असफलता से हताश नहीं होना चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। स्वयं पर विश्वास रखें और हमेशा सकारात्मक एवं खुश रहें।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों के माता-पिता ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डाइट प्रिंसिपल दिलीप सिंह राठौर जिला परियोजना संयोजक रामेश्वर डांगी वरिष्ठ व्याख्याता डॉ प्रमोद सेठिया हेमंत वर्मा उपस्थित रहे और ओलंपियाड में चयनित श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम संचालन श्री आर डी जोशी ने किया । आभार जताया प्रिंसिपल श्री राठौर ने ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post